अरुणाचल में फिर लहराया भगवा, सिक्किम में एसकेएम की वापसी

Jun 2, 2024 - 23:05
 0  29
अरुणाचल में फिर लहराया भगवा, सिक्किम में एसकेएम की वापसी

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए। अरुणाचल में बीजेपी ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। प्रदेश में एक बार फिर प्रेमा खांडू की सरकार सत्ता में काबिज होगी। बीजेपी को 60 में से 46 सीटें मिली हैं। बीजेपी के अलावा नेशनल पीपुल्स पार्टी को 5, एनसीपी को 3, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) को 2 को सीटें मिली हैं। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में 1 और अन्य के खाते में 3 सीटें गई हैं। 

वहीं, सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने भारी बहुमत के साथ जीत हसिल की। सिक्किम की 32 सीटों में एसकेएम ने 31 सीटें जीतीं, जबकि एक सीट सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के खाते में गई। इस बीच, दोनों ही राज्यों में कार्यकर्ता खुशियां मना रहे हैं। दोपहर बाद दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलेंगे।

2019 के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 41 सीटें जीतीं और पेमा खांडू फिर से मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस ने केवल 4 सीटें जीतीं जबकि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और एनपीपी ने क्रमश: 7 और 5 सीटें जीतीं। इससे पहले 2014 के में हुए अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 42 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी केवल 11 सीटें जीतने में सफल रही। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने 5 सीटें जीतीं। लेकिन प्रदेश में राजनीतिक उठा-पटक के बाद जुलाई, 2016 में पेमा खांडू पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

अरुणाचल प्रदेश में कोई बड़ी क्षेत्रीय राजनीतिक दल नहीं है। यहां पर बीजेपी और कांग्रेस दो बड़े दल हैं और इन्हीं के बाच लड़ाई है। हालांकि, बीजेपी ने राज्य की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। बीजेपी पहले ही बोमडिला, चौखम, ह्युलियांग, ईटानगर, मुक्तो, रोइंग, सागली, ताली, तालिहा और जीरो-हापोली सहित 10 सीटें बिना किसी प्रतियोगिता के जीत चुकी है।

एसकेएम ने 2019 में 24 साल 5 महीने और 15 दिन पुरानी एसडीएफ के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग को हराया था। इस तरह से एसकेएम के प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। 2019 सिक्किम विधानसभा चुनाव में, एसकेएम ने 17 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया और प्रेम सिंह मुख्यमंत्री बने। राज्य में मौजूदा एसडीएफ 15 सीटों पर सिमट गई थी। 2014 के सिक्किम विधानसभा चुनाव में एसडीएफ ने 22 सीटें जीतीं और पवन कुमार चामलिंग लगातार पांचवीं बार सीएम बने थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow