बलिया में बोले अमित शाह- पहले यूपी में बनते थे देसी कट्टे, आज ब्रह्मोस मिसाइलें बन रही

May 30, 2024 - 01:28
 0  33
बलिया में बोले अमित शाह- पहले यूपी में बनते थे देसी कट्टे, आज ब्रह्मोस मिसाइलें बन रही

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यूपी के  बलिया पहुंचे। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। बलिया में केंद्रीय मंत्री अमित शाह कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर गरजे।

अमित शाह ने कहा कि पीओके हमारा है और इसे हम लेकर रहेंगे, गुजराती जो संकल्प लेते हैं उसे पूरा करते हैं। राम मंदिर का संकल्प पूरा हुआ, कश्मीर से 370 हटाने का संकल्प पूरा हुआ, अब पीओके लेने की बारी है। गुजराती हिसाब-किताब में पक्के होते है। एक बार में कई काम करते हैं।

अमित शाह ने कहा कि एक ही बार में यदि तीन काम हों तो वह करना चाहिए। कहा कि नीरज शेखर को वोट देने से एक साथ तीन काम होगा। नीरज सांसद बनेंगे, मोदी पीएम बनेंगे और स्व चन्द्रशेखर को श्रद्धांजलि मिलेगी।

अमित शाह ने कहा कि सपा शासन में पूर्वांचल में देशी कट्टा बनता था, अब ब्रह्मोस मिसाइल, तोप के गोले व अत्याधुनिक हथियार बन रहे हैं। पाकिस्तान पर वार करने में काम आएगा। 

अमित शाह ने कहा कि एक समय पूरा यूपी माफिया और मच्छरों से भरा रहता था, लेकिन हमारे योगी जी ने मच्छर और माफिया दोनों का सफाया कर दिया। अमित शाह ने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार ने दोनों ही लेवल पर प्रदेश में स्वच्छता अभियान को सफल बनाया है। उन्होंने कहा कि माफिया को खत्म करने का योगी जी का अपना स्टाइल है। उन्होंने धीरे-धीरे प्रदेश के माफिया नेटवर्क पर विजय पाई।

कांग्रेस, सपा व बसपा राज में बम धमाके होते थे और कोई कुछ नहीं करता था। देश ने देखा कि उड़ी व पुलवामा में हमला हुआ तो मोदी ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवाद का खात्मा किया। यही नहीं, मोदी ने देश से नक्सलवाद समाप्त किया। यूपी में सपा-बसपा के दौर में माफिया परेशान करते थे। भाजपा सरकार आई तो मुख्यमंत्री योगी ने माफियाओं को उल्टा लटकाकर सीधा किया।  

बूचड़खाने की जगह गोशाला बन रही हैं। वोट की ताकत है कि भाजपा सरकार में 18 घंटे बिजली आती है। कांग्रेस पिछड़ा विरोधी पार्टी है। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी ने उत्तर प्रदेश में 14 एक्सप्रेसवे बनाए हैं। दो से नौ एयरपोर्ट हो गए हैं। 12 शहरों में मेट्रो चलाने का काम किया। 22 मेडिकल कालेज बन रहे हैं। दो एम्स बने हैं। 24 लाख हेक्टेयर सिंचाई पर का काम हुआ। 

ट्रिपल आईटी, मेगा फूडपार्क बन रहा है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम मोदी ने किया है। बलिया में मेडिकल कालेज एक साल में बनेगा। जिले में हुए विकास कार्यों की फेहरिस्त गिनाते हुए कहा कि बलिया में 75 हजार आवास बने हैं। दो लाख 20 हजार गैस सिलेंडर दिए हैं। चार लाख 23 हजार किसानों को सम्मान निधि दी गई है। 

अमित शाह ने कहा कि सपा शासन में बिजली चार घण्टे ही आती थी। हां, रमजान में पूरी बिजली आती थी। लेकिन वोट की ताकत है कि भाजपा सरकार में 18 घंटे बिजली आती है। कांग्रेस पिछड़ा विरोधी पार्टी है। कर्नाटक और हैदराबाद में धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण दिया। जब तक भाजपा का एक भी सांसद है पिछड़े वर्गों के आरक्षण को हाथ नहीं लगाने देंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow