दिल्ली में बोले पीएम मोदी- आप लोगों के सपने सच करने के लिए मेरी जिंदगी कुर्बान

May 19, 2024 - 01:12
 0  23
दिल्ली में बोले पीएम मोदी- आप लोगों के सपने सच करने के लिए मेरी जिंदगी कुर्बान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी दिल्ली में जनसभा को संबोधित किया। नार्थ ईस्ट दिल्ली के करतार नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने गरीबों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। आपने जी20 सम्मेलन के दौरान देखा है कि कैसे दुनिया के शीर्ष नेता दिल्ली को देखकर चकित थे। आज यहां भारत मंडपम और यशोभूमि जैसे आधुनिक कन्वेंशन सेंटर बन रहे हैं। नया संसद भवन हमारी शान बढ़ा रहा है।

दिल्ली में नेशनल वार मेमोरियल बना। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी रगो में लोकतंत्र है। दस साल में मेरी सरकार ने दिल्ली के लिए बहुत सारे काम किए। यहां पर अच्छी सड़कें और हाइवे बनाई गई। हजारों बड़े वाहनों को अब दिल्ली आने की जरुरत नहीं पड़ती। दिल्ली मेट्रो के नए रूट भी बनाए गए। मेट्रो का गेट भी विकास के लिए खुलता है।

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों के सपने सच करने के लिए मेरी जिंदगी कुर्बान है। यह वह समय है जब भारत विकास के लिए छलांग लगा रहा है। 2024 का चुनाव भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाने के लिए है। यह चुनाव देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए भी है। जो शक्तियां अपनी नीतियों से देश को दिवालिया बनाना चाहती हैं, यह गरीबों और मध्यम वर्ग को उन लोगों से बचाना भी है जो उनकी संपत्ति छीनना चाहते हैं। 

दिल्ली की रैली में पीएम मोदी ने इंडी गठंबधन को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये मौका परस्त गठबंधन तुष्टिकरण के लिए देश में हिंसा भी फैला सकता। याद कीजिए, जब सीएए कानून आया था, तब इन्होंने महीनों के लिए दिल्ली को बंधक बना दिया था। पहले रास्ते रोके, फिर दंगे कराए। लेकिन आज इनके झूठ का पर्दाफाश हो चुका हैा दिल्ली में वर्षों से रह रहे शरणार्थियों को नागरिकता मिल रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद देश के जवान 'नेशनल वार मेमोरियल' की मांग करते रहे। देश का दुर्भाग्य देखिए, जब तक मोदी नहीं आया, देश की सरकारों को देश के वीर जवानों के सम्मान में 'वार मेमोरियल' बनाने का महत्व समझ नहीं आया। देश में लोगों की रक्षा करते-करते करीब 35 हजार पुलिस के जवान शहीद हुए हैं। 'पुलिस मेमोरियल' के लिए देश के पुलिस जवानों को 70 साल इंतजार करना पड़ा। मोदी आया तब बना। 

पीएम मोदी ने कहा कि न अपने​ लिए मैं जिया हूं न ही अपने लिए मैं जन्मा हूं। मैं आपके लिए, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जी-जान से खप रहा हूं। 50-60 साल पहले, मैं अपना घर छोड़कर निकला था, तब मुझे भी पता नहीं था कि एक दिन लाल किले पर तिरंगा फहराऊंगा। तब मुझे पता नहीं था कि 140 करोड़ भारतीय मेरा परिवार बन जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow