अभिनेता कृप सूरी स्टार भारत के आगामी शो '10:29 की आखिरी दस्तक' में एक अनोखे सरपंच की भूमिका में आएँगे नज़र

May 24, 2024 - 01:43
 0  80
अभिनेता कृप सूरी स्टार भारत के आगामी शो '10:29 की आखिरी दस्तक' में एक अनोखे सरपंच की भूमिका में आएँगे नज़र

स्टार भारत के राधाकृष्ण, बाघिन जैसे कई नामचीन शोज में महत्वपूर्ण किरदार निभा चुके प्रतिभाशाली अभिनेता कृप सूरी एक बार फिर एक नए शो और किरदार के साथ दर्शकों के समक्ष लौट रहे हैं। सुपरनैचुरल थ्रिलर शैली में बना '10:29 की आखिरी दस्तक' यह शो जल्द ही दर्शकों के मनोरंजन के लिए जून महीने के मध्य में उनके टीवी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। ख़ास बात यह है कि इस शो में कृप सूरी सरपंच प्रभाकर त्रिपाठी की दिलचस्प भूमिका में नज़र आएँगे, जिसे देखना दर्शकों के लिए रोचक होने वाला है।

गौर करने वाली बात यह है कि इस शो में कृप सूरी का किरदार उनकी पिछली भूमिकाओं से बिल्कुल अलग होगा। सरपंच प्रभाकर त्रिपाठी के रूप में कृप का किरदार अनोखा है, जिसमें वे बिलकुल ख़ास लुक में दर्शकों का दिल जीतेंगे। कृप ने एक सरपंच के किरदार को सही आकार देने के लिए कड़ी मेहनत की है। यह सुनिश्चित करते हुए कि उनकी उपस्थिति और आचरण प्रामाणिक और प्रभावशाली लगे।

'10:29 की आखिरी दस्तक' शो दर्शकों को एक अनोखी यात्रा पर ले जाने का वादा करता है, जिसमें मनोरंजक ड्रामें के साथ सुपरनैचुरल ट्विस्ट का मिश्रण है। सरपंच प्रभाकर त्रिपाठी के रूप में कृप सूरी को देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होने वाला है।

ऐसे में इस आगामी सुपरनैचुरल थ्रिलर '10:29 की आखिरी दस्तक' शो के बारे में पर अधिक अपडेट के लिए बने रहें सर्फ स्टार भारत पर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow