देश

केदारनाथ मंदिर के पीछे की पहाड़ी पर एवलांच, कोई हताहत नहीं

हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से 8 गाड़ियां बह गई

देहरादून। देशभर में जारी बारिश के बीच रविवार को उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के पास एवलांच आया। मंदिर के पीछे पहाड़ी पर सुबह 5 बजे गांधी सरोवर के ऊपर बर्फ का बड़ा हिस्सा सरक गया। हालांकि इसमें जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से 8 गाड़ियां बह गई थीं। दूसरी तरफ, झारखंड के गिरिडीह जिले में मानसून की पहली बारिश में ही एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। गिरिडीह के देवरी प्रखंड में अरगा नदी पर यह पुल 5.5 करोड़ की लागत से बन रहा था, लेकिन शनिवार को बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया। रविवार को नदी की तेज धारा में पुल का गर्डर टूट कर गिर गया। मौसम विभाग ने यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 2 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश में रेड अलर्ट है। मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 जून से 3 जुलाई के बीच 64.5 से 204.4mm बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button