मंडी में कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं विक्रमादित्य सिंह

Apr 14, 2024 - 00:12
 0  133
मंडी में कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं विक्रमादित्य सिंह

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं अभिनेत्री कंगना रनौत को अब कड़ी टक्कर मिलने वाली है। उनके खिलाफ कांग्रेस की ओर से विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (सीईसी) की बैठक के बाद विक्रमादित्य सिंह की मां और मंडी से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह ने इस बात का अनौपचारिक रूप से ऐलान किया है। अभी पार्टी की तरफ से विक्रमादित्य के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। 

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी संभावना जताई है। दिल्ली में सीईसी की बैठक में विक्रमादित्य सिंह के नाम पर चर्चा हुई। सीएम सुक्खू ने कहा कि मंडी से हमें युवा नेता मिलेगा ये तय है। वहीं प्रतिभा सिंह का कहना है कि विक्रमादित्य सिंह को सशक्त उम्मीदवार माना गया है। हालांकि प्रतिभा सिंह ही इस सीट से सांसद हैं।

प्रतिभा सिंह का कहना है, हमें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि कंगना क्या कर रही हैं या बोल रही हैं। मंडी के लोग सदा से मेरे साथ रहे हैं। यहां से मैंने विपरीत परिस्थितियों में सीट पर विजय पाई है। इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह ने अपने को चुनावी दौड़ से बाहर रखने का निर्णय लिया था। अब वे अपने बेटे को इस सीट से चुनाव लड़ाना चाहती हैं। 

ऐसा कहा जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह मंडी से उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी के अंदर अदरूनी कलह कम होगी। हाल में हुए राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के अंदर तनाव का माहौल देखा गया। क्रॉस वोटिंग के कारण कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से सुक्खू सरकार पर खतरा मंडराने लगा था। मंडी से भाजपा ने कंगना रनौत को टिकट दिया है। यहां से बीजेपी ने कंगना रनौत को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीते कई हफ्तो से वे अपने चुनावी अभियान में जुटी हुई हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow