राजस्थान के पुष्कर में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस के पास न सिद्धांत, न ही नीतियां बची

Apr 6, 2024 - 17:31
 0  89
राजस्थान के पुष्कर में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस के पास न सिद्धांत, न ही नीतियां बची

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर के पुष्कर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राम राम स से अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी तादाद में मेरी जहां भी नजर पड़ती है माताएं बहने दिख रही हैं। मैं उनकों विशेष रूप से प्रणाम करता हूं। इतनी गर्मी में आप मुझे आशीर्वाद देने के लिए इतनी बड़ी संख्या में आए हैं लगता है राजस्थान नया इतिहास लिखने जा रहा है। मैं सर झुका करके आपको प्रणाम करता हूं। 

जय पुष्कर राज रे परमपिता ब्रह्मा जी की जय जय श्रीमन नारायण सावित्री माता की जय। अजमेर नागौर क्षेत्र वीर तेजाजी महाराज और मीराबाई की आध्यात्मिक भूमि है। यह क्षेत्र राष्ट्र गौरव चौहान जैसे शूरवीरों की शौर्य भूमि है। मैं इस महान धरती से राजस्थान की महान अंकित विभूतियों को सर झुका करके नमन करता हूं। साथियों आज 6 अप्रैल को ही भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई ये सहयोग देखिए आज कि ही मुझे पुष्कर क्षेत्र में आने का सौभाग्य मिला है। 

पीएम मोदी ने कहा कि आज की कांग्रेस के पास न सिद्धांत बचा है, न ही नीतियां बची हैं। ऐसा लग रहा है कांग्रेस सबकुछ ठेके पर दे चुकी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी। पीएम मोदी ने कहा कि आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। हम 2047 तक विकसित भारत बना देंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि जिस तेज रफ्तार से देश का विकास होना चाहिए वह तेज रफ्तार सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही दे सकती है। उन्होंने कहा, कांग्रेस जहां रहती है वहां विकास हो ही नहीं सकता। कांग्रेस ने न कभी गरीबों की परवाह की और न ही कभी वंचितों, शोषितों एवं युवाओं के बारे में सोचा। उन्होंने कहा, कांग्रेस के लिए यही कहा जा सकता है- एक तो करेला, दूसरा नीम चढ़ा। एक तो परिवारवादी पार्टी और दूसरा उतना ही भ्रष्टाचारी पार्टी।

पीएम मोदी ने राजस्थान में कांग्रेस की पिछली सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार में राजस्थान को लेकर कैसे खबरें आती थीं? युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ वाली पेपर लीक की खबरें आए दिन पढ़ने को मिलती थीं। अपराधियों और माफियों के बेलगाम अपराध की खबरें, बेटियों के साथ अत्याचार की खबरें, पानी की विकराल होती समस्या की खबरें। कांग्रेस सरकार में लूट की हिस्सेदारी को लेकर सिर-फुटव्वल की खबरें आया करती थीं। देश में राजस्थान की चर्चा केवल नकारात्मक कारणों से होने लगी थी।

उन्होंने कहा कि लेकिन जब से भाजपा आई है, तब से चर्चा पेपर माफियाओं पर हो रही कार्रवाई की हो रही है। अब खबरें अपराधियों पर कस रहे कानून के शिकंजे की आती हैं। यहां भाजपा सरकार के आने के सौ दिन के भीतर ही वर्षों से लटकी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ईआरसीपी पर सहमति बन गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow