मध्य प्रदेश के धार में बोले पीएम मोदी- आपको तय करना है वोट जिहाद चलेगा या राम राज्य 

May 7, 2024 - 23:51
 0  28
मध्य प्रदेश के धार में बोले पीएम मोदी- आपको तय करना है वोट जिहाद चलेगा या राम राज्य 

धार। लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे, उन्होंने खरगोन और धार में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडि गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 

पीएम मोदी ने कहा कि साथियों ये तो ट्रेलर है, अभी तो बहुत कुछ करना है। इस चुनाव में आपका एक वोट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। आपका एक वोट आपकी कमाई बढ़ाएगा। युवाओं के रोजगार के अवसर बनाएगा। मजबूत भारत बनाएगा। इसलिए मैं हिंदुस्तान के कोन-कोने में जाकर देशवासियों से आशीर्वाद मांग रहा हूं। दूसरी तरफ ये इंडि गठबंधन वाले किस के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, वे चुनाव लड़ रहे हैं, अपनी-अपनी विरासत बचाने के लिए। अपने बच्चों को अपनी पार्टी सौंपकर जाने के लिए। इन्हें आपके सुख-दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता।  

पीएम मोदी ने कहा कि इंडि वालों की एक कहावत है, मैं बताऊं आपको पर मुझे डर लगता है तो कुछेक लोग, एक वीडियो बनाने वाली फैक्टरी है, जो इसमें से आधा निकालकर चलाएंगे, मोदी सफाई-सफाई देते थक जाएगा। फिर भी मैं कहावत बताऊं। अपना काम बनता,, भाड़ में जाए, ये कौन कहता है, ये आदत किसकी है। इनके लिए आपको कहावत मालूम है तो इनके लिए क्या सोचेंगे। भाइयों-बहनों भारत आज इतिहास के अहम मोड़ पर खड़ा है, आपको तय करना है कि भारत में वोट जिहाद चलेगा या राम राज्य चलेगा।  

पीएम मोदी ने कहा कि उनके एक नेता जो चारा खाने के कारण जेल में हैं, जो पशुओं का चारा खा गए, अदालत ने उनको सजा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने माना कि इन्होंने भ्रष्टाचार किया है। इनकी बेशर्मी देखो, अभी जमानत पर हैं, जेल में कैद थे। कैदी हैं और गुनाहगार हैं। आपके गांव में भी कोई जेल काट कर आए तो लोग दूर रहते हैं। ये कांग्रेस वाले इतने गिर चुके हैं कि इन्हें माथे पर बिठाकर रखा है। 

पीएम मोदी ने कहा कि इन्होंने कल ही कहा, हाथ ठोंककर कहा कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए। आरक्षण ही नहीं पूरा का पूरा का आरक्षण इन्हें मिलना चाहिए। इसका मतलब क्या हुआ, यानी एसी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण छीनकर ये लोग पूरा का पूरा आरक्षण मुसलमानों को देना चाहते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आखिर, ये लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं, क्योंकि यही वोट बैंक, उसी के सहारे वे अपनी सांस गिन रहे हैं। बाकि तो सब खत्म हो चुका है। बताइए, साथियों मोदी तो यही कह रहा है कि ये आपके हक में से कुछ हिस्सा काटकर धर्म के आधार पर बांट देंगे। इनकी साजिश और गहरी है। अब ये डंके की चोट पर कह रहे हैं कि पूरा आरक्षण मुस्मिल को देना चाहते हैं। ये धार की धरती है। आप बताइए ये इंडि गठबंधन वाले जो खेल कर रहे हैं. वो आपको मंजूर है क्या। ये आपका हक लूट रहे हैं, इनकी जमानत जब्त होना चाहिए। 

पीएम मोदी ने कहा कि इनको राजनीति से दूर करना चाहिए। जो काम बाबा साहेब को मंजूर नहीं था। इस बार कांग्रेस और उनके सब साथियों को चुन-चुनकर साफ कर देना, ये बाबा साहेब को श्रद्धांजलि होगी। क्योंकि, बाबा साहेब के पीठ पर छुरा भौंका है। मोदी ने कांग्रेस की सारी पोल खोल दी है। कांग्रेस तुष्टिकरण के दलदल में ऐसे फंस चुकी है। कांग्रेस की चली तो ये कहेंगे तो भारत में जीने का पहला हक भी उनके वोट बैंक को है। 

पीएम मोदी ने कहा कि साथियों अब एक महीना भी नहीं बचा है। आज तीसरे चरण की वोटिंग चल रही है। विपक्ष पस्त पड़ गया था। आज तीसरे चरण के बाद इधर-उधर टिमटिमाते तारे दिख रहे थे,क्योंकि पूरे देश ने ठान लिया है कि फिर इस बार। यहां से महू ज्यादा दूर नहीं है। जहां बाबा साहेब आंबेडकर का जन्म हुआ था। ये भूमि कितने ही लोगों के लिए तीर्थ से कम नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow