छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

May 19, 2024 - 00:36
 0  55
छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

सुकमा। सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तोलनाई और टेटराई गांव के मध्य वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार रात सुरक्षाबलों को रवाना किया गया था।
 
दल जब आज सुबह तोलनाई और टेटराई गांव के मध्य वन क्षेत्र में पहुंचा तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक नक्सली का शव, एक बंदूक और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्त की जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow