27 जून को राष्ट्रपति मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सत्र को करेंगीं संबोधित 

Jun 18, 2024 - 00:46
 0  42
27 जून को राष्ट्रपति मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सत्र को करेंगीं संबोधित 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद, आगामी 27 जून को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होना है। राष्ट्रपति मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सत्र को संबोधित करेंगीं। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होने जा रहा है, जिसमें नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे। वहीं साथ ही सदन के अध्यक्ष का चुनाव भी कराया जाएगा। 

वहीं 27 जून को राष्ट्रपति मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए अगले पांच वर्षों के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश करेंगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के मुताबिक, 18वीं लोकसभा का पहला सत्र का आगाज 24 जून से हो जाएगा। सत्र के शुरुआती तीन दिन में नवनिर्वाचित नेता शपथ लेंगे। साथ ही साथ सदन के अध्यक्ष का भी चुनाव कराया जाएगा। 

इसके लिए आगामी 26 जून को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्पीकर उम्मीदवार के नाम का प्रस्ताव रखा जाएगा। वहीं इसके ठीक अगले दिन, यानि 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और अगले पांच वर्षों के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश करेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow