IPL 2024: हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

Apr 21, 2024 - 01:10
 0  21
IPL 2024: हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

नई दिल्ली। आज आईपीएल 2024 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है। दोनों टीमों के बीच यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

दिल्ली ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। सुमित और इशांत शर्मा की जगह टीम में ललित और एनरिच नॉर्त्जे को शामिल किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद- 
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी. नटराजन। इंपैक्ट सब: उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, आकाश महाराज सिंह, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर।

दिल्ली कैपिटल्स- 
डेविड वॉर्नर, जैक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिच नॉर्त्जे, खलील अहमद, मुकेश कुमार। इंपैक्ट सब: पृथ्वी शॉ, शाई होप, प्रवीण दुबे, राशिख दार सलाम, सुमित कुमार।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow