दिल्ली में आंखों के अस्पताल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं

Jun 5, 2024 - 21:10
 0  25
दिल्ली में आंखों के अस्पताल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों आग लगने घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आग की घटना से हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच दिल्ली के लाजपत नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आंखों के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई है। इसका नाम आई 7 चौधरी आई हास्पिटल है। 

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। दमकल की करीब 16 गाड़ियों स्पॉट पर पहुंचने के साथ ही यहां पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग पर अस्पताल से लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। सभी मरीजों को सुरक्षित अस्पताल से बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल इस घटना में किसी के मारे जाने की या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। 

आग क्यों लगी, कैसे लगी इसको लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को वजह बताया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि आग क्यों लगी इसकी पूरी जांच कराई जाएगी।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। बीते दस दिन के अंदर राजधानी के अस्पताल में लगी आग की ये तीसरी घटना है। हाल ही में 26 मई को दिल्ली के एक बेबी केयर सेंटर में भी भीषण आग लग गई थी जिसमें कुल 8 मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना में कई बच्चे आग से झुलस भी गए थे जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

दिल्ली पुलिस ने बेबी केयर सेंटर के मालिक डॉक्टर नवीन खिची और घटना के वक्त ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आकाश को गिरफ्तार किया है। घटना के वक्त नवीन अस्पताल में मौजूद था लेकिन आग लगते ही वह वहां से भाग निकला। बेबी केयर सेंटर में लगी आग की घटना की मजिस्ट्रेट जांच भी चल रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow