कांग्रेस प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने थामा भाजपा का दामन

Apr 11, 2024 - 19:52
 0  155
कांग्रेस प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने थामा भाजपा का दामन

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस नेता और तेजतर्रार प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि रोहन ने 22 मार्च को कांग्रेस पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुए इस्तीफा दे दिया था। रोहन ने पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक कांग्रेस नेता पर लगातार अपमान और चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

गुजरात दिग्गज कांग्रेस नेता और तेजतर्रार प्रवक्ता रोहन गुप्ता आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। रोहन ने पिछले महीने 22 मार्च को कांग्रेस पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुए इस्तीफा दे दिया था। रोहन ने पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक कांग्रेस नेता पर दुर्व्यवहार और चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। चुनाव से पहले ये कांग्रेस के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।

बता दें कि रोहन गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने पिछले महीने अहमदाबाद पूर्व लोकसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद कांग्रेस से त्याग पत्र दे दिया था। हाल ही में कांग्रेस के एक और पूर्व प्रवक्ता गौरव वल्लभ भी भाजपा में शामिल हुए है।

एक के बाद एक दिग्गज नेताओँ का कांग्रेस से मोहभंग होना पार्टी के लिए चिंता बढ़ने वाली बात है। एक हफ्ते के भीतर ही दो दिग्गज प्रवक्ता गौरव वल्लभ और रोहन गुप्ता कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कई नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow