गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, बरसात के मौसम में डायरिया की संभावना को ध्यान में रखते हुए ग्रामवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और डायरिया की रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा स्टॉप डायरिया अभियान के तहत स्वच्छ गाँव, शुद्ध जल, बेहतर कल की थीम पर जल जीवन मिशन के समन्वयक चंचल सिंह, ललिता वर्मा, अमित राठौर एवं अंकित तिवारी द्वारा डायरिया की रोकथाम के लिए जिले के हर गांवों में अभियान चलाकर ग्रामीणों को इस बीमारी से बचाव के तरीके-स्वच्छ एवं शुद्ध जल का उपयोग करने, पानी को छानकर एवं उबाल कर उपयोग करने, सब्जियों व फलों को धोकर ही उपयोग में लाने, अपने घरों एवं पेयजल स्रोतों के आस-पास सफाई रखने, बरसात का पानी इकट्ठा नहीं होने देने, शौच से आने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धोने, खुले में शौच नहीं करने जैसी महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही फील्ड टेस्ट किट के द्वारा पानी का परीक्षण कर जल वाहिनी, मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल परीक्षण हेतु प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।
Related Articles
Uttarakhand News: हल्द्वानी में सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड का किया जिक्र, राजनीतिक बयानों पर कही ये बात….
October 26, 2026
ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ स्टेट सिविल एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एसोसिएशन की बैठक नई दिल्ली में संपन्न
August 3, 2025
Check Also
Close

