सीएए के तहत 14 लोगों को मिली भारतीय नागरिकता, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

May 16, 2024 - 00:45
 0  28
सीएए के तहत 14 लोगों को मिली भारतीय नागरिकता, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के लागू होने के बाद पहली बार 14 लोगों को मिली भारत की नागरिकता दी गई है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार (15 मई) को इसकी जानकारी दी। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि सीएए के तहत 14 लोगों को भारतीय नागरिकता के सर्टिफिकेट दे दिए गए हैं।

बता दें कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम-2024 अधिसूचना जारी होने के बाद पहली बार नागरिकता दी गई है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में नागरिकता प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने कुछ आवेदकों को भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र सौंपा।

बता दें कि भारत सरकार ने 11 मार्च, 2024 को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम-2024 की अधिसूचना जारी की थी। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होने के बाद या डर के कारण 31.12.2014 तक भारत आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow