टी20 सीरीज: भारत के खिलाफ श्रीलंका टीम का ऐलान

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ 5 जनवरी से शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका की टीम में अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज की वापसी हुई है। उन्हें 18 महीने बाद टी20 टीम में जगह मिली है। वहीं श्रीलंका ने शेहान जयसूर्या को टीम से बाहर कर दिया है। बता दें मैथ्यूज को 370 इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है जिसमें वो 12 शतक लगा चुके हैं।
हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान में टी20 सीरीज जीतने वाली श्रीलंका की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में शायद ही बदलाव करेगी। टीम में कुस परेरा, दनुष्का गुनातिलका, अविष्का फर्नान्डो, भानुका राजपक्षे, ओशादा फर्नान्डो जैसे खिलाड़ी हैं। वहीं निरोशन डिकवेला और कुसल मेंडिस भी टीम में हैं। गेंदबाजों की बात करें तो श्रीलंका ने अपनी टी20 टीम में चार तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर्स को जगह दी है। टीम एक लेग स्पिनर वानेंदु हसारंगा और चाइनामैन लक्षण संदाकन और ऑफ स्पिनर लक्षण संदाकन भी हैं।
श्रीलंका की टीम-
लसिथ मलिंगा (कप्तान), कुसल परेरा, दनुष्का गुनातिलका, अविष्का फर्नान्डो, भानुका राजपक्षे, ओशादा फर्नान्डो, दसुन शनाका, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, कुसल मेंडिस, वानेंदु हसारंगा, लक्षण संदाकन, धनंजय डीसिल्वा, लाहिरु कुमारा और इसरु उडाना।