Oct 05 2023 / 4:29 AM

किशमिश खाने के कई फायदे

अगर आप भी रोज किशमिश खाते है तो इससे कई तरह के रोगों और बीमारियों से बचाव होगा। साथ ही सेहत भी बेहतर होगी। आयुर्वेद में भी किशमिश को भिगोकर उसका पानी पीने के कई फायदे बताए गए हैं। इसमें वो सभी गुण पाए जाते हैं जो अंगूर में होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है।

आइए जानते हैं किशमिश खाने के फायदे-

  • किशमिश में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
  • किशमिश में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है जिससे खून की कमी नहीं होती।
  • किशमिश के सेवन से कब्ज में फायदा होता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो इसके सेवन से आपकी यह समस्या खत्म हो जाएगी।
  • किशमिश खाने से हड्डियां भी मजबूत होती है। अगर आपको घुटने में दर्द की शिकायत है तो भी किशमिश का सेवन फायदेमंद होगा।
  • अगर आपका वजन बहुत कम है और आप वजन बढ़ाने को लेकर फिक्रमंद हैं, तो किशमिश का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा।
  • प्रतिदि‍न किशमिश के पानी का सेवन करना आपके लिवर को स्वस्थ्य बनाए रखने और उसे सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करने का काम भी करता है।

Chhattisgarh