May 28 2023 / 8:01 AM

मध्य प्रदेश: राज्य सेवा परीक्षा 2019 का नोटिफिकेशन जारी, डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी सहित 330 पदों पर की जाएगी भर्ती

भोपाल। लंबे इंतजार के बाद आखिर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2019 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा 12 जनवरी 2020 को होगी। इसके लिए 20 नवंबर से 9 दिसंबर तक ऑलाइन फॉर्म जमा होंगे। अधिक जानकारी mppsc.nic.in से ली जा सकती है।

इस परीक्षा के लिए ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। ग्रेड II के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 15800 -39100 ग्रेड पे सैलरी मिलेगी। वहीं ग्रेड III के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9300-34800 ग्रेड पे की सैलरी मिलेगी।

पदों का ब्योरा
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, स्टेट पुलिस सर्विस, फाइनेंस डिपार्टमेंट, रेवेन्यू डिपार्टमेंट और अन्य विभागो के 300 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।
स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस- 27 पद
स्टेट पुलिस सर्विस – 22 पद
फाइनेंस डिपार्टमेंट – 30 पद
पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट – 11 पद
फूड एंड सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर डिपार्टमेंट – 2 पद
स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट – 60 पद
सोशल जस्टिस एंड दिव्यांग कल्याण विभाग – 19 पद
रेवेन्यू डिपार्टमेंट – 71 पद
फाइनेंस डिपार्टमेंट (सबऑर्डिनेट अकाउंट सर्विस) – 88

योग्यता
किसी भी फील्ड से ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं।
न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। आयु की गणना 01 जनवरी, 2020 से की जाएगी। एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं, दिव्यांगजनों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

परीक्षा
मध्य प्रदेश राज्य सेवा के लिए प्री परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी 2020 को किया जाएगा। पहला प्रश्न पत्र का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा वहीं दूसरे प्रश्नपत्र का आयोजन दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगा।

एग्जाम पैटर्न

  • सबसे पहले प्रीलिम्स होगा। (वस्तुनिष्ठ प्रश्न ओएमआर बेस्ड)
  • मुख्य परीक्षा ( लिखित विवरणात्मक)
  • इंटरव्यू

और अधिक जानकारी व ऑनलाइन आवेदन के लिए www.mppsc.nic.in पर जाएं।

Chhattisgarh