जीत के बाद जडेजा की पत्नी रिवाबा ने पहले पैर छुए फिर लगाया गले, जीत लिया फैंस का दिल

नई दिल्ली। रविंद्र जडेजा के बल्ले से आखिरी दो गेंदों पर निकले छक्के और चौके के दम पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीजन 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी दो गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी, लेकिन क्रीज पर खड़े रविंद्र जडेजा ने हार नहीं मानी। रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवर में पांचवीं गेंद पर जडेजा ने लांग ऑफ पर छक्का जड़ डाला।
आखिरी गेंद पर जैसे ही उन्होंने चौका लगाया, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर चेन्नई की पूरी टीम मैदान पर दौड़ पड़ी। बाद में महेंद्र सिंह धोनी भी जश्न मनाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स टीम के बीच पहुंचे।
इसी बीच मैदान पर एक इमोशनल नजर देखने को मिला जब रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा ने उन्हें गले से लगा लिया। रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी रीवाबा का ये इमोशनल मोमेंट कैमरे ने कैद कर लिया और जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस ने इस पर जमकर रिएक्शंस देने शुरू कर दिए।
रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने इस दौरान मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें एक पल ने सबका ध्यान खींचा और वो था चेन्नई की जीत के बाद जडेजा की पत्नी रिवाबा ने उनके पैर छूए।
वहीं रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बातचीत करती नजर आ रही हैं। कुछ फैंस इस बातचीत को जडेजा-धोनी की लड़ाई की सुलह से जोड़कर देख रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में क्वालीफायर-1 मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर रविंद्र जडेजा की एक बात से नाराज हो गए थे। मैच के बाद जडेजा ने ‘कर्म’ को लेकर एक ट्वीट किया था। इस मामले पर जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिससे चर्चाओं की बाजार गर्म हो गया था।