May 28 2023 / 9:39 AM

आज का राशिफल

मेष
आत्मविश्वास और रचनात्मक से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा। आज आपका अधिक ध्यान पैसों पर ही होगा। वास्तविकता में रहकर अपनी अपेक्षाएं रखना नाराजगी कम करा सकता है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर : 8

वृषभ
आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह होगा जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख सुविधा पर खर्च होगा। घर या कोई बड़ी वस्तु खरीदने के लिए आज आपका खर्चा हो सकता है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 3

मिथुन
आपको आज जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। रचनात्मक और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे। किसी नए काम की शुरूआत आप पूरे उत्साह के साथ करेंगे।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 2

कर्क
आज का दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे। आज आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। सहायता और प्राप्त स्तोत्र का आप उचित उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे भविष्य में पछतावा होगा।
लकी कलर : गोल्डन,लकी नंबर : 1

सिंह
आध्यात्मिक रुझान आज आपका दिन बनाएगा। किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आप पर आलस्य और उदासीनता दोनों का भी प्रभाव बना रहेगा जिससे काम में मन लगना कठिन हो सकता है।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 1

क्न्या
किसी कीमती वस्तु की खरीदी हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होगा। आज आपके लिए नए अवसर की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्र परिवार के साथ बिताया वक्त आपको आनंद देगा।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर : 5

तुला
कठोर निर्णय लेने का समय है आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा। आपके लक्ष्य को पाने के लिए आप मेहनत ले रहे हैं, लेकिन वह योग्य दिशा में नहीं लेने की वजह से आपको तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है।
लकी कलर : ग्रे, लकी नंबर : 9

वृश्चिक
आप आज जीवन की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। किसी बड़े या गुरुजन का अशीर्वाद प्राप्त होगा। विवाह संबंधित बातों में अड़चनें आने की वजह से आपका उत्साह कम हो सकता है।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3

धनु
कार्ड के अनुसार आज आपके जीवन साथी के साथ संबंध में सुधार होगा। नजदीकियां बढ़ने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपके रिलेशनशिप को परिवार के द्वारा स्वीकार किया जाएगा।
लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर : 4

मकर
आज आपके काम में बाधा उत्पन्न होगी। सब उथल- पुथल सा लगेगा। दृढ़ता के साथ कार्य करें और कर्म के मार्ग पर चलते जाएं। सफलता निश्चित प्राप्त होगी। काम संबंधित यात्रा में सफलता मिलेगी।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10

कुंभ
मातृशक्ति की आराधना करना आपके लिए शुभ होगा। आज आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे आपकी इच्छा शक्ति आपको जीत दिलवाएगी। बेकार की बातों में अपनी शक्ति और वक्त बर्बाद न करें।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3

मीन
आज किसी बढ़े बुजुर्ग का गुरु के मार्ग दर्शन में कार्य करने का दिन है। इनके सुझाव लेकर कार्य करने से बाधा दूर होगी। अपने दायरे से बाहर निकलकर नए लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश करते रहें।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 7

Chhattisgarh