Dec 03 2023 / 2:25 AM

आज का राशिफल

मेष
आज कोई ऐसा नुकसान हो सकता है जिसका आपको पहले से अनुमान था। मन को व्यथित नहीं करें और शांत रहने से समस्याओं का समाधान भी आसाना हो जाएगा। परिस्थिति की तरफ देखने का नया दृष्टिकोण आपको प्राप्त होगा। लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 4

वृषभ
दिन की शुरूआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश में लाभ के योग है।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 10

मिथुन
आज आपको बहुत कठिनाईयों से गुजरना होगा। मन क्रोधित रहेगा। कार्ड के अनुसार इसका मुख्य कारण किसी अपने करीबी से धोखा खाना है। मन में चल रहा कन्फ्यूजन और विचार सुलझने लगेंगे।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर: 6

कर्क
आज यात्रा के योग हैं। आप किसी कार्य करने के बाद सूकून से बैठने के बारे में सोचेंगे। लेकिन नया काम आपके सामने होगा। जिन बातों में आप अधिक कंफर्टेबल हो गए हैं, उन बातों को आप आसानी से छोड़ नहीं पा रहे हैं।लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 6

सिंह
आज का दिन आपके लिए शुभ है लेकिन आपको आपकी कार्यशिलता को और बढ़ाना होगा। आज रणनीति से निर्णय लेने का दिन है। बोलने से पहले एक बार विचार जरूर करें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 6

क्न्या
आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक नकारात्मक विचारों को लेकर आया है। अपने पर काबू रखें। आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। असुरक्षा से बाहर निकलें।
लकी कलर: क्रीम, लकी नंबर : 3

तुला
आज आपकी शारीरिक रूप से बीमारी की चपेट में आसकते है सतर्क रहे। अपने से अच्छा व्यवहार करें।
अपनी गलतियों को बार-बार याद करना आपके लिए तकलीफ दायक हो रहा है।
लकी कलर : नेवी ब्लू, लकी नंबर : 3

वृश्चिक
आज का दिन कुछ विपरित परिस्थितियों को लेकर आया है मन में हारने जैसा भाव बनेगा रिश्तों में बहस से दिन खराब हो सकता है। रिलेशनशिप किसी और की वजह से बिगड़ सकता है। आपको पैसों के मामले में फंसाया जा सकता है।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 6

धनु
आज का दिन रचनात्मकता से भरा होगा। नए आईडिया और उनको करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे।
विचारों में चंचलता और क्रिएटिव आइडियाज आने की वजह से किसी एक बात पर ध्यान देना मुश्किल हो सकता है।
लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 4

मकर
आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार में अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें।
लकी कलर: फिरोजी, लकी नंबर: 7

कुंभ
आज आप अपने कार्य निपुण रहेंगे। आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर होंगे। वैवाहिक बंधन से विभक्त हो रहे लोगों को अपने आपसी सामंजस्य से बातों को सुलझाना होगा।
लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1

मीन
आज घर कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। आपके निर्णय मान जाएंगे। हर बात में अपनी जिÞद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है।
लकी कलर: मरून, लाल, लकी नंबर: 2

Chhattisgarh