दिवाली 2019 से इन राशि वालों के जीवन में आएगा बदलाव

विक्रम संवत दिवाली 2019 को बदल जाएगा। इसके साथ ही हर राशि वालों के जीवन में भी बदलाव आएगा। ये बदलाव दिवाली 2020 को जब संवत बदलेगा तब तक रहेगा। इस दौरान हर राशि वाले अगर गाय को चारा, कीड़ी को अन्न का दान करें तो उनको बड़ा लाभ होगा। इस दौरान जब वैशाख मास में सूर्य ग्रहण आएगा, इसके बाद भारत की सीमा पर एक बार फिर से तनाव होगा, लेकिन यह तनाव आर-पार की लड़ाई में तब्दील हो जाएगा।
मेष राशि
मेष राशि वाले को इस वर्ष बृहस्पति पुण्य भाव का बैठा हुआ है जो धार्मिक कार्य करवाता है। जैसे कोई मकान ब्याव शादी का कार्य करवाता है। भूमि भवन से संबंधित कार्य को बनाता है। अप्रैल माह से राजनीतिक क्षेत्र में सफलता है दिलाएगा। राहु तीसरे स्थान पर भाई भवन का पराक्रम भाव में बैठा है जो शारदीय नवरात्री 2020 तक रहेगा। इस वर्ष कुल मिलाकर के दीपावली से दीपावली तक यह वर्ष मेष राशि वाले के लिए यश मान-सम्मान परोपकार प्रतिष्ठा देने वाला रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में विशेष सफलताएं प्राप्त होगी। जो आपको परेशानी है आ रही थी वह अब नहीं रहेगी। विशेष सफलता के योग आपको मिलेंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले के लिए दीपावली से जनवरी तक का समय खराब रहेगा। आपको इस समय गणेश जी की आराधना के साथ महामृत्युंजय जप आदि करना चाहिए। आपको इस वर्ष पूरे वर्ष गणेश जी की आराधना करनी चाहिए। आपके ढाई वर्ष की जो शनि की पनौती है वह 23 जनवरी के दिन उतर जाएगी, परंतु बृहस्पति आपके अष्टम भाव में आ गया है यह आपको किसी दिन किसी परेशानी में डाल सकता है। आप दो नंबर का धंधा व्यापार नहीं करें, किसी की झूठी गवाही नहीं देवें। आपको विशेष रूप से परिवार के लोगों से सावधान रहना चाहिए। अप्रैल महीने से आपको विशेष सफलताएं मान सम्मान प्राप्त होगा। विशेष बिगड़े हुए कार्य आपके बनने अप्रैल २०२० से शुरू हो जाएंगे।
मिथुन राशि
आपको 23 जनवरी से शनि की पनौती आने वाली है या यूं कहे कि ढया आने वाली है। आपको महामृत्युंजय अनुष्ठान करना चाहिए। सात जगह हनुमान जी की नारियल अगरबत्ती करके धूप देना चाहिए। विशेष सफलताएं आपको प्राप्त होगी। पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में आप चिंता रखें। पत्नी के स्वास्थ्य पर बराबर ध्यान दीजिएगा। अप्रैल 2020 से आप का 4 महीने का समय विशेष खराब रहेगा।
इसमें आप के साथ कभी धोखा हो सकता है। आप धोखेबाज लोगों से बचकर रहें। दो नंबर का कार्य या आप दो नंबर का धंधा व्यापार नहीं करें। किसी की याद झूठी गवाही यह किसी की आप जमानत नहीं देवें। स्वयं के स्वास्थ्य के बारे में आप ध्यान रखिएगा। समय-समय पर डॉक्टरी सलाह लेते रहें। वर्ष में आप गणेश जी की आराधना हनुमान जी की उपासना जरूर करें। बाकी समय आपके लिए मान सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी धन धन के योग विशेष बनेंगे।
कर्क राशि
विशेष रूप से आप अपने पुराने शत्रुओं से आपको सावधान रहना पड़ेगा। आप कोई नए कार्य करें सावधानीपूर्वक करें। आप गणेश जी की आराधना करें। आप के जितने शत्रु होंगे वह सब साफ होते रहेंगे। अप्रैल महीने के बाद आपके घर में कोई ब्याव शादी नए मकान संबंधित निर्माण कार्य के लिए उपयुक्त समय 4 महीने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। आपकी पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में आप थोड़ा सा चिंतित रहेंगे।
आपको महामृत्युंजय अनुष्ठान करवाना आवश्यक है। इस दीपावली से उस दीपावली तक विशेष रूप से आप भगवान शंकर की आराधना करते रहें और साथ में गणेश जी की भी आराधना आप करें। हनुमान जी के मंदिर पर आप लाल झंडा बनाकर के चढ़ावे। बाकी वर्ष में आपको विशेष वर्ष में आपको लाभ मान-सम्मान यश प्राप्त होगा। पुत्र सुख आपको प्राप्त होगा। पुत्र की ख्याति बढ़ेगी। आपकी भी ख्याति बढ़ सकती हैं। बाकी वर्ष आनंद मंगल लिए आनंदमय रहेगा।
सिंह राशी
आपकी राशि के लिए यह वर्ष उत्तम पद मान सम्मान लेकर आ रहा है। आपको अगर संतान की आवश्यकता है तो पुत्र आपको प्राप्त हो सकता है या पोत्र आपको प्राप्त होने के योग बनेंगे। सिंह राशि वालों को कन्या पक्ष से इस वर्ष आपको विशेष लाभ भी प्राप्त होगा। आपके शत्रु भी समाप्त होंगे। अप्रैल के बाद आपके कार्य बने हुए बिगडऩे के योग भी बनते हैं। वर्ष में आपको मान सम्मान यश पद प्रतिष्ठा राजनीतिक सफलता प्राप्त होने के योग बनते हैं। सर्विस में तो प्रमोशन की होगा।
कन्या राशि
इस दीपावली से उस दीपावली तक आपकी विशेष योग बन रहे हैं। आपको वाहन खरीदने के योग बनते हैं पुत्र कि आप चिंता करें 23 जनवरी से 5 महीने तक आपको पुत्र की चिंता करना है। स्वास्थ्य पढ़ाई के बारे में ध्यान विशेष देंगे। राजनीतिक क्षेत्र में आपको पूरा वर्ष विशेष सफलता मिलने के योग बनेंगे। अगर आप राजनीतिक हैं तो आपको राजनीति क्षेत्र में चुनाव लडऩे पर विशेष सफलता प्राप्त होगी। पद एवं प्रतिष्ठा के योग बनते हैं। मार्तापिता के स्वास्थ्य के बारे में स्वास्थ्य बिगडऩे पर उनका तत्काल इलाज करवाएं। आपको बाकी अगले वर्ष की दीपावली सन 2020 की आपको विशेष सफलता देने वाली रहेगी। यश मान-सम्मान आपको प्राप्त होता रहेगा। आप पद एवं प्रतिष्ठा को आप आगे बढ़ते रहेंगे। वाहन सुख आपको प्राप्त होने के योग बनते हैं नया वाहन आप खरीद सकते हैं।
तुला राशि
आपके लिए वर्तमान का समय बहुत ही बेहतर है। धार्मिक राजनीतिक क्षेत्र में आपको विशेष सफलताएं प्राप्त होने के योग बनते हैं। यह पूरा वर्ष आपके लिए यश मान-सम्मान यह प्रगति के अवसर प्रदान करने वाला बन रहा है। अप्रैल महीने से आपको वाहन सुख प्राप्त होने के योग बनते हैं। अगली दीपावली तक आपको विशेष मान सम्मान, सफलताएं प्राप्त होगी। नवीन मकान वाहन के योग बनेंगे एवं आपकी हमेशा के लिए पूरा वर्ष आपको सफलता प्राप्त होती रहेगी। आपको 23 जनवरी से शनि की ढैया आएगी जिसमें आपको हनुमान जी की उपासना शनि देव की उपासना करना आवश्यक रहेगा। इसके साथ ही महामृत्युंजय जप करने से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए बृहस्पति द्वितीय भाव में बैठा है। धन यश मान सम्मान प्राप्त होगा। वर्तमान में आपको साढ़ेसाती चल रही है जो 23 जनवरी को उतर जाएगी। द्वितीय भाव में बृहस्पति के साथ केतु रहेगा जो आप को ज्ञान की प्राप्ति करवाता है। धार्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ाता है। धार्मिक क्षेत्र में पैसा खर्च करवाता है। अष्टम राहु होने की वजह से आपके शरीर में कुछ तकलीफ हो सकती है। आप डॉक्टर को जरूर बताते रहें। 23 जनवरी के बाद आपको राजनीतिक सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय बढ़ेगा। रुके हुए कार्य आपकी दीपावली के बाद ही बनने बनने का योग बन रहा है। आपको वर्ष में गणेश जी की आराधना करना आवश्यक है। परिवार में अनावश्यक रूप से क्लेश पैदा ना करें। शांति का माहौल बना करके रखें।
धनु राशि
विशेष रुप से आपकी जो शनि की साढ़ेसाती चल रही है यह ढाई वर्ष और रहेगी। वर्तमान में 23 जनवरी तक आपकी बृहस्पति केतु एवं शनि तीनों लग्न में बैठे होने की वजह से आपको कुछ शरीर संबंधित परेशानियां हो सकती है। स्वयं या पत्नी की भी पीड़ा हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में आपके खुद का स्वास्थ्य के बारे में विशेष ध्यान रखिएगा। विशेषकर के नवंबर दिसंबर के महीने में आपको सावधानी बरती जानी चाहिए। आपको वर्ष में गणेश जी की आराधना करना आवश्यक है या शनि की आराधना आपको करना है। जैसे हनुमान जी के मंदिर पर आप जाएं शनिवार के दिन पीपल को आप जल चढ़ाए। अगरबत्ती लगाकर के परिक्रमा करिएगा। भूल कर के भी आप सरसों का तेल का दीपक नहीं जलाए।
मकर राशि
आपकी राशि पर साढ़ेसाती चल रही है। 23 जनवरी से आपके शनि की ढैया या साढ़ेसाती आपके पेट पर आएगी। साझेदारी के कार्य से बचे झूठी गवाही देना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आपके शत्रु नाश का लक्षण है ।आप के जितने शत्रु होंगे आटोमेटिक समाप्त होते रहेंगे। पूरे वर्ष इस दीपावली से उस दीपावली तक आपके घर पर धार्मिक मांगलिक कार्य भूमि भवन से संबंधित कार्य या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। शेष वर्ष मान-सम्मान यश प्रगति वाला रहेगा
कुंभ राशि
राहु आपके पंचम भाव में बैठा हुआ है। आपको पुत्र पोत्र की प्राप्ति के योग बनाते हैं। आपको कई प्रकार के उतार-चढ़ाव आएंगे। 23 जनवरी से आपको साढ़ेसाती आ रही है। आपको विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए। आप को पीपल पर जल चढ़ाना चाहिए। दीपक आप जलाएं, अगरबत्ती लगाए, लेकिन सरसों का तेल नहीं जलाएं। आप हनुमान जी के यहां जाएं। 7 गांव के या साथ खेड़ी के हनुमान जी को आप अगरबत्ती नारियल सिंदूर चढ़ाएं। भोग देवे जिससे कि आपके साढ़े साती विशेष सफलता देती रहे। आपको यश मान-सम्मान प्राप्त हो। साढ़ेसाती आपके लिए विशेष रूप से ठीक निकले इसलिए आप हनुमान जी की आराधना के साथ महामृत्युंजय जाप करते रहें।
मीन राशि
आपको चाहिए कि आप अपने माता पिता के स्वास्थ्य के बारे में ध्यान रखिएगा। उनके उचित इलाज करवाते रहिएगा। यह वर्ष आपके लिए यह सफलता मान सम्मान के लिए उचित रहेगा। अगर आप राजनीतिक क्षेत्र में हैं तो आपको विशेष सफलता प्राप्त होगी। अगर आप सर्विस में तो आपके प्रमोशन के योग बनते हैं। व्यापारिक वर्ग के अगर हैं तो आपको भारी लाभ मिलने की संभावना रहेगी। विशेष रूप से व्यापार आपका बहुत अच्छा चलेगा, परंतु आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के बारे में विशेष ध्यान रखिएगा। आगामी 3 वर्ष आपके लिए बहुत ही बेहतर निकलेंगे। इस दीपावली से उस दीपावली तक आपको मान सम्मान यश प्रतिष्ठा एवं आपके सारे कार्य अच्छे होते रहेंगे।