Oct 05 2023 / 12:23 AM

भाजपा में सम्मिलित हुए पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारी

नई दिल्ली। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित व समाज सेवक मेजर जनरल श्यौराज सिंह अहलावत, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी लाजपत राय यादव, ओलपिंक पदक जीतने वाले सुबेदार नरेन्द्र सिंह, अंतराष्ट्रीय एथलीट सुबेदार दिवान सिंह, मरनोपंरात शौर्य चक्र से सम्मानित सिपाही देवेन्द्र सिंह की वीर पत्नी सुनीता देवी, पूर्व सैनिक संगठन के राष्ट्रीय संयोजक हवलदार एस के पाण्डे सहित पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भाजपा में शामिल हो गए।

प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित करवाया। इस प्रेस वार्ता में महापौर सरदार अवतार सिंह एवं प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि पूर्व सैनिक अधिकारी श्यौराज सिंह सहित उनके साथियों का भाजपा परिवार में सम्मिलित होने का निर्णय महत्वपूर्ण है और हम उनके इस निर्णय का स्वागत करते है। देश की सेना के अधिकारियों ने समय समय पर सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों पर सकारात्मक रवैया दिखाते हुये हमेशा ही अपना सहयोग दिया है।

Chhattisgarh