मशहूर गायिका वाणी जयराम का निधन, अपने घर पर पाई गई मृत

नई दिल्ली। सिनेमा जगत से इन दिनों काफी बुरी खबर आ रही है। बता दें कि, मशहूर गायिका वाणी जयराम का आज यानी 4 फरवरी 2023 को निधन हो गया है। गायिका वाणी जयराम 4 फरवरी को चेन्नई में अपने आवास पर मृत पाई गईं। गायिका वाणी जयराम की आयू 78 वर्ष की थी। साथ ही, उनको इस साल भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
उनके अचानक निधन की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। वह अपने करियर में 10,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड करने के लिए जानी जाती थी। बता दें कि, वाणी जयराम चेन्नई के नुंगमबक्कम में अपने घर में मृत पाई गई थीं। उनकी मौत का कारण अभी भी पता नहीं चला है। सिंगर के पति जयराम की 2018 में निधन हुआ था।
वाणी जयराम ने विभिन्न उद्योगों के कुछ सबसे बड़े संगीतकारों के साथ काम किया है और सदाबहार चार्टबस्टर्स दिए हैं। प्रतिभाशाली गायिका के पास तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, उर्दू, मराठी, बंगाली, भोजपुरी, तुलु और उड़िया में कई गाने हैं, उन्होंने तीन बार सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। उन्हें तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात और ओडिशा से राज्य पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं।
वाणी जयराम ने हाल ही में एक पेशेवर गायक के रूप में 50 साल पूरे किए थे और 10,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं, उन्होंने एमएस इलैयाराजा, आरडी बर्मन, केवी महादेवन, ओपी नैय्यर और मदन मोहन सहित अन्य प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ काम किया था। 25 सितंबर 2018 को उनके पति टीएस जयरमण का 79 साल की उम्र में निधन हो गया था।