छत्तीसगढ़ में बीजेपी का घोषणापत्र जारी, 500 में गैस सिलेंडर, 3100 रुपए क्विंटल धान खरीदी का वादा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। भाजपा ने अपने घोषणापत्र को मोदी की गारंटी का नाम दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र का विमोचन किया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह घोषणा पत्र नहीं बल्कि ये संकल्प पत्र है। छत्तीसगढ़ की जनता छत्तीसगढ़ में परिवर्तन करने जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना का उद्देश्य वंचित लोगों तक लाभ पहुंचाना था। रमन सिंह ने 15 सालों में छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से बेहतर राज्य में तब्दील किया। मनरेगा में 150 रुपए रोजगार देने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बनाया।
छात्रों को निशुल्क लैपटॉप देने का कार्य सबसे पहले बीजेपी ने ही किया। इसके साथ-साथ सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग इस्पात मैन्युफैक्चरिंग का एल्युमिनियम मैन्युफैक्चरिंग हेल्थकेयर की अच्छी सुविधा और डिजिटल क्रांति की शुरुआत भी भारतीय जनता पार्टी के शासन में हुई। बीजेपी ने राज्य में 2 विश्वविद्यालय बनाने का कार्य किया। मेडिकल की संख्या 2 से बढ़कर 15 की गई।
वहीं पॉलिटेक्निक कॉलेज की संख्या 10 से बढ़कर 51 हो गई। इंजीनियरिंग कॉलेज को 14 से बढ़कर 50 तक ले गए।आईटीआई 61 से बढ़कर 176 तक ले गए। डेंटल कॉलेज एक से बढ़कर 5 तक ले गए। नर्सिंग कॉलेज एक से बढ़कर 84 तक ले गए। मैनेजमेंट के कॉलेज दो से बढ़कर 16 तक हुए और पशु चिकित्सा कॉलेज और कृषि कॉलेज चार से बढ़कर 31 तक ले जाने का काम बीजेपी की सरकार में हुआ।
भूपेश बघेल का काम झूठा प्रचार करने में पूरे भारत में उनका कोई स्थान ही नहीं है। भूपेश बघेल सरकार ने गोबर घोटाला किया। कांग्रेस की सरकार घोटाले की सरकार है। गाय के गोबर में घोटाला किया है। जो कल्पना के बाहर है लेकिन भूपेश सरकार ने यह भी कर दिखाया।
बीजेपी के घोषणा पत्र की बड़ी बातें-
- 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे।
- 3100 रुपये समर्थन मूल्य के साथ धान खरीदेंगे।
- किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा।
- बरदाना की उपलब्धता धान खरीदी के पहले की जाएगी।
- महतारी बंदन योजना के तहत 12000 रुपये हर विवाहित महिला को वार्षिक वित्तीय सहायता।
- 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती करेंगे।
- तेंदूपता का संग्रहकों 5500 प्रति क्विंटल बोनस देंगे।
- भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को 10000 सालाना मदद।
- आयुष्मान भारत योजना: 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
- भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे।
- भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे
- छत्तीसगढ़ में मिलेंगे 500 में सिलेंडर।
- हर लोकसभा में आईआईटी की तर्ज पर सीआइटी।
- हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स खोले जाएंगे।
- छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा।
- अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। छत्तीसगढ़ में राम दर्शन योजना के तहत निशुल्क दर्शन कराएंगे।
- पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास के तहत 18 लाख लोगों को घर।
- युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋण।
- रायपुर, नया रायपुर, दुर्ग और भिलाई नगर विकास के लिए दिल्ली की तर्ज पर स्पेशल कैपिटल रीजन।
- नया रायपुर में होगा मध्य भारत का इनोवेशन हब। 6 लाख रोजगार के अवसर मिलेंगे।
- बीपीएल बालिकाओं के जन्म पर डेढ लाख का आश्वासन प्रमाण पत्र।
- कालेज जाने के लिए छात्र-छात्राओं को डीबीटी से मासिक ट्रेवल्स अलाउंस।