43 की उम्र में मां बनीं बिपाशा बसु, दिया बेटी को जन्म

नई दिल्ली। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर एक नन्ही परी आई है। 43 साल की उम्र में एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने बेटी को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनकी बेबी गर्ल दोनों ही स्वस्थ है। बता दें, बीते रविवार ही बॉलीवुड स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर भी नन्हीं परी के कदम पड़े थे। इसके बाद बिपाशा और आलिया के घर बधाइयों की बाढ़ आ गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि अगस्त में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने एक मैटरनिटी फोटोशूट से तस्वीरें साझा करके इंस्टाग्राम पर प्रेगनेंसी की जानकारी दी थी। अगर वर्कफ्रंट की बात की जाए तो बिपाशा ने साल 2001 में फिल्म ‘अजनबी’ से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
इसके बाद उन्होंने राज, गुनाह, जिस्म, जमीन, ऐतबार, रक्त, मदहोशी, अपहरण, फिर हेरा फेरी, कॉरपोरेट, धूम 2, रेस, बचना ऐ हसीनो, ऑल द बेस्ट, लम्हा जैसी कई पॉपुलर फिल्मों में काम करके अपने एक्टिंग का दम दिखाया। आखिरी बार अदाकारा को 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ में देखा गया था।