Oct 05 2023 / 4:43 AM

JNU के बाद अब अहमदाबाद में में बवाल, ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं में मारपीट

अहमदाबाद। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में सुलगी हिंसा की आग अब देश के अन्य राज्यों तक पहुंचने लगी है। कुछ ऐसा ही नजारा गुजरात के अहमदाबाद में देखा गया। जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं के हिंसक झड़प हुई। इस हिंसक झड़प में दोनों गुटों के लोग घायल हुए हैं।

दरअसल ABVP के तकरीबन 50 कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पलडी स्थित दफ्तर के बहार पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान ABVP और NSUI के लोगों में झड़प शुरू हो गई। फिर कुछ ही पल में हिंसक रूप ले लिया। मीडिया के सामने दोनों ग्रुप के लोग एक दूसरे से भिड़ते नजर आए।

वहीं इस झड़प के बाद कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने इसे लेकर ट्वीट कर लिखा, आज अहमदाबाद में जेएनयू की घटना पर विरोध कर रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ता पर एबीवीपी और पुलिस ने जानलेवा हमला किया है। इस हमले में एनएसयूआई के महासचिव निखिल सवानी बुरी तरह से घायल हुए है। भाजपा और पुलिस छात्र को डराने का काम कर रही हैं। यह गांधी और सरदार की भूमि है।

गौरतलब हो कि जेएनयू में रविवार (5 जनवरी) रात छात्रों पर हुए हिंसक हमले के बाद देश के हर हिस्से से इसकी आलोचना सामने आ रही है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हमले के दौरान कई छात्र और टीचर सहित 42 घायल हो गए थे, जिन्‍हें इलाज के लिए एम्‍स में भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही कई जगहों से इस हमले के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं।

Chhattisgarh